बिलासपुर

हत्या के 5 आरोपी गिरफ्तार… पारिवारिक जमीन विवाद में बड़े भाई को उतारा था मौत के घाट, हिर्री थाना क्षेत्र की घटना,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र अंतर्गत खरकेना गांव में पारिवारिक जमीन बंटवारे को लेकर हुई खूनी वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। यह वारदात 8 जून की रात 8:30 बजे की है जब छोटे भाई, उसकी पत्नी, बेटों और एक नाबालिग ने मिलकर अपने ही बड़े भाई की लाठी-डंडे और सब्बल से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक फेकुराम ध्रुव अपने घर के बाहर भोजन के बाद बैठकर आराम कर रहे थे। उसी दौरान उनका छोटा भाई लेखुराम, भाई बहु महेशिया, भतीजे मिलाप, ईश्वर और एक नाबालिग एक राय होकर पहुंचे और अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान नाबालिग ने सब्बल से मृतक के गुप्तांग के पास वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर भाग निकले। घायल फेकुराम को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से बिल्हा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस ने मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर 24 घंटे के भीतर सभी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में लेखुराम ध्रुव 55 वर्ष, उसकी पत्नी महेशिया 55 वर्ष, बेटे मिलाप 35 वर्ष, ईश्वर 23 वर्ष और एक नाबालिग बालक शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा और सब्बल बरामद कर जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वही पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...