बिलासपुर

धौंस जमाने की नियत से बने कथित पत्रकारों की हरकत से श्रमजीवी वास्तविक पत्रकार परेशान, कथित पत्रकारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन……

रमेश राजपूत

बिलासपुर– पत्रकार का काम समाज का आईना बनना होता है, जो निर्भीक और निडर होकर सत्यता के साथ बातों को समाज के सामने प्रस्तुत करता है, और कमजोर व्यक्ति से लेकर संसद की सरकार तक वह हमेशा अपने कार्यों से एक सेतु का कार्य करता है। लेकिन, वर्तमान समय में कुछ ऐसे तथाकथित पत्रकार समाज में पैदा हो गए हैं जो एक श्रमजीवी पत्रकार के सत्य निष्ठा और पहुंच का फायदा उठाकर समाज में धाक जमाने की कोशिश कर रहे हैं, और उद्देश्य पूर्वक श्रमजीवी वास्तविक पत्रकारों की छवि बिगाड़ने में लगे हुए हैं।ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं जिसमे फर्जी पत्रकारों द्वारा शासकीय विभाग के खिलाफ खबरें छापने या उन्हें बदनाम करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग की गई है। ऐसे फर्जी पत्रकार अधिकारी और कर्मचारी का भयादोहन करने में संलिप्त हैं| पीड़ित व्यक्ति ऐसे फर्जी पत्रकारों की शिकायत करने से भी डरते हैं|ऐसे मामले ‘पत्रकार’ नाम पर कहीं ना कहीं लोगों के दिमाग में गलत छवि पैदा कर रहा है| फर्जी पत्रकारों के ऐसे घिनौने कृत्य से श्रमजीवी और वास्तविक पत्रकारों को कहीं ना कहीं असामाजिक कथन और असामाजिक तत्वों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनमें भी आक्रोश पैदा होता जा रहा है। लिहाज़ा प्रेस क्लब बिलासपुर ने भी ऐसे पत्रकारों का समर्थन न करते हुए अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। पत्रकारों की इन सारी समस्याओं के निवारण, तथाकथित और फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग करते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है, ताकि, धौंस जमाने की मंशा से पैदा हो रहे ऐसे फर्जी पत्रकारों की मंशाएं ही खत्म की जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...