रायगढ़

दोस्ती का झांसा देकर दुष्कर्म… नाबालिग बनी शिकार, 2 युवको ने दिया घटना को अंजाम, दोनो आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – किशोर बालिका के साथ जंगल में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को कापू पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 6 जून को थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें उसने चार साल पुराने संबंधों के बीच उत्पन्न विवाद और हालिया घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि संदीप तिर्की से उसकी जान-पहचान वर्ष 2021 से थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। इसी दौरान दिसंबर 2021 में क्रिसमस की रात आरोपी संदीप ने उसे घर से बाहर बुलाकर खेत में ले जाकर जबरदस्ती की थी, जिसके बाद दोनों के संबंध बिगड़ते चले गए। पीड़िता ने संदीप से बात करना बंद कर दिया था, इसी बीच एक अन्य लड़के (विधि से संघर्षरत बालक) से बालिका का संपर्क हुआ। शिकायत के अनुसार, 6 जून 2025 की रात विधि से संघर्षरत बालक ने पीड़िता को फोन कर मोबाइल चार्जर लौटाने के बहाने से बुलाया। जब पीड़िता बाहर आई, तो वहां संदीप छिपा मिला। दोनों लड़कों ने मोटरसाइकिल से पीड़िता को जबरन जंगल की ओर ले गए। वहां संदीप ने साथ रहने का दबाव बनाया और पीड़िता के साथ जबरदस्ती की। इधर घटना में पुलिस ने पत्थलगांव निवासी संदीप तिर्की को गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वही मामले में विधि के साथ संघर्षरत बालक की सहयोगी भूमिका पर हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय पेश किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...