बिलासपुर

बिलासपुर: ओवरब्रिज के ऊपर कार पर पत्थर से हमला, शीशा टूटने से महिला घायल…असामाजिक तत्वों के हौसलें हो रहे बुलंद,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है, जहां एक कार पर तीन अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। घटना सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात करीब 12.20 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी नंदनी अवस्थी, जो अशोक नगर सरकंडा निवासी हैं और वहीं पर ‘अवस्थी भोजनालय’ संचालित करती हैं, अपने पति जितेंद्र अवस्थी के साथ गीता पैलेस सरकंडा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं। दोनों पति-पत्नी कार क्रमांक CG 10 BY 7663 से तिफरा रायपुर रोड की ओर चाय पीने जा रहे थे। जब उनकी कार सूर्या अस्पताल के पास ओवरब्रिज के ऊपर पहुंची, तभी बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी कार को पत्थर से निशाना बनाया। पीछे बैठे युवक ने कार के सामने वाले शीशे पर पत्थर मारा, जिससे शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। शीशा टूटकर छिटका और नंदनी अवस्थी के दाहिने गाल पर लग गया, जिससे उन्हें चोट आई और खून बहने लगा। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी युवक मंदिर चौक की ओर फरार हो गए। नंदनी अवस्थी ने तत्काल थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 285-BNS व 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी कैमरे और पुलिस पेट्रोलिंग

शहर में चाकूबाजी, लूट और असामाजिक तत्वों का आतंक थमने का नाम नही ले रहे है, जगह जगह सीसीटीवी कैमरे लगे है, पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करती है इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद है, जो कही भी किसी भी बड़ी घटना को अंजाम दे रहे है। शायद इन अपराधियों को पुलिस का खौफ़ नही है तभी तो बेख़ौफ़ होकर घटनाओ को अंजाम दिया जा रहा है। इस घटना में आरोपियों की हरकत से बड़ी दुर्घटना घट सकती थी, कार हादसे का शिकार हो सकती थी और कार सवार दम्पत्ति की जान भी जा सकती थी। लिहाजा ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई होने की सख्त जरूरत है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...