जांजगीर चाँपा

पुलिस की बड़ी सफलता:- मोबाइल शॉप में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार…. लाखों का माल बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – थाना चांपा क्षेत्र अंतर्गत रजा मोबाइल शॉप में हुई चोरी की घटना का चांपा पुलिस और साइबर सेल ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.5 लाख रुपये मूल्य के लैपटॉप, मोबाइल फोन, मॉनीटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रियाज खान ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जून की रात को बरपाली चौक स्थित उसकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना चांपा और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की, जिसमें चार संदिग्ध युवक रेलवे ट्रैक की दिशा से आते और उसी ओर भागते दिखाई दिए। मुखबिरों की मदद से एक आरोपी सुरेश उर्फ रानी यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में वह टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछने पर उसने घटना में शामिल होने की बात कबूल की। उसके बयान के आधार पर अन्य तीन आरोपी दिलबर यादव, शिवम महंत और मोहम्मद इमरान अंसारी को भी अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया गया।
सभी आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी और उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर प्रभारी सागर पाठक, विवेक सिंह, मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुंबे समेत अन्य पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...