जांजगीर चाँपा

हनी ट्रैप :- 17 लाख की फिरौती मांगने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार….युवक को आरोपियों के चंगुल से पुलिस ने बचाया,

रमेश राजपूत

जांजगीर – थाना जांजगीर क्षेत्र में एक युवक को हनी ट्रैप में फंसाकर फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत युवक को सकुशल मुक्त करा लिया। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला व एक पुरुष शामिल हैं। घटना 12 जून की शाम की है, जब बसंतपुर निवासी बुधराम साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका बेटा किशन साहू घूमने निकला था, लेकिन रात 8 बजे बेटे के मोबाइल से फोन आया।

अज्ञात कॉलर ने कहा कि उसका बेटा एक लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया है और उसका वीडियो बना लिया गया है। बेटे को छोड़वाने के लिए 17 लाख रुपये की मांग की गई। कॉलर ने धमकी दी कि पैसा नहीं देने पर बेटे को जान से मार देंगे। साथ ही कॉल में युवक के साथ गाली-गलौच और मारपीट की आवाजें भी सुनाई दीं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन व एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर व साइबर सेल की टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहरिया क्षेत्र के खेतों के बीच स्थित एक मकान से अपहृत किशन को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी अभय कुमार सूर्यवंशी 22 वर्ष निवासी कुलीपोटा व उसकी महिला साथी आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू 26 वर्ष निवासी भोजपुर चांपा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने युवक को पहले वाट्सएप के जरिए महिला के माध्यम से जाल में फंसाया और फिर अपहरण कर फिरौती की मांग की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दो स्कूटी भी जब्त की गई हैं। एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सागर पाठक, सउनि विवेक सिंह, प्र.आर. मनोज तिग्गा, प्रदीप दुबे व शहबाज अहमद की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...