बिलासपुर

एनएसयूआई ने अटल यूनिवर्सिटी का किया घेराव, खिलाड़ियों को पंजाब में खेलने जाने अनुमति नही देने का लगा रहे आरोप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अटल बिहारी विश्वविद्यालय के सॉफ़्टबॉल खिलाड़ी जो की राष्ट्रीय स्तर तक अपने खेल के प्रदर्शन से जौहर दिखा दिए हैं , इसके बावजूद एयू प्रशासन खिलाड़ियों को पंजाब खेलने नहीं भेज रहा. जबकि दूसरी तरफ़ राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास कर रही है . उच्च पदों पर बैठे अधिकारी खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को दबाने का प्रयास कर रहे है . इस मुद्दे को लेकर प्रदेश महासचिव अर्पित केशरवानी के नेतृत्व में कोनी स्थित विश्वविद्यालय कैंपस में खिलाड़ियों व छात्रों के साथ इस माँग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया है

1 घंटे तक विश्वविद्यालय गेट के समक्ष बैठकर कुलपति को माँग पूरी करने गुहार लगायी इस दौरान छात्र नेताओं की विश्वविद्यालय प्रशासन व पुलिस से बहस भी हुई. अर्पित केशरवानी ने कहा कि विश्वविद्यालय के कुलपति छात्रों की प्रतिभा को निखारने को छोड़ दबाने का प्रयास अधिक कर रहे हैं

यही वजह है कि शहर के होनहार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर में भाग लेने कुलपति अनुमति नहीं दे रहे जिसको लेकर आज एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है. अगर 24 घंटे के अंदर छात्रों को अनुमति नहीं मिली तो कुलपति को हटाने की माँग मुख्यमंत्री से करेंगे. इस दौरान कोनी CSP नूपुर उपाध्याय विश्वविद्यालय पहुंचकर छात्रों और कुलपति के बीच बातचीत कराई,

जहाँ आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन ख़त्म हुआ इस दौरान एनएसयूआई पूर्व जिला सचिव देवशीष ठाकुर, छात्रनेता गौरव परिहार,पिंटू सूर्यवंशी,राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल ठाकुर,शिवम,आयुष,हर्ष,शत्रहोहण,विशाल,पंकज,अतुल आदि खिलाड़ी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...