बिलासपुर

बिलासपुर:- ओवरब्रिज के नीचे मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश…शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस,

उदय सिंह

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र के परसदा गांव के पास शनिवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गोकुल अग्रवाल 27 वर्ष निवासी ग्राम बोरसी, थाना पामगढ़, जो CPCL कोल्ड माइंस सिरगिट्टी में गार्ड की ड्यूटी पर था, उसने चकरभाठा थाने में मर्ग सूचना दर्ज कराई। सूचना के अनुसार, शनिवार दोपहर 12.10 बजे गोकुल ने ड्यूटी के दौरान पुराना फाटक ओवरब्रिज के नीचे एक 60-65 वर्षीय अज्ञात पुरुष का सड़ा-गला शव देखा। शव पूरी तरह नग्न था और करीब 4-5 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। शव के आसपास कोई कपड़ा या पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले।

सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर सिर और दाढ़ी के बाल सफेद थे। उसके गले में ताबीज और हाथ में एक सस्ती अंगूठी थी। पास ही एक खाली झोला और तकिया भी मिला। पुलिस को आशंका है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और तेज गर्मी व भूख-प्यास के कारण पेड़ के नीचे दम तोड़ दिया। शव को सिम्स अस्पताल, बिलासपुर की मरचुरी में सुरक्षित रखा गया है। पहचान के लिए सभी थानों में फोटो और हुलिया भेजा गया है। यदि परिजन नहीं मिले, तो नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। चकरभाठा पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...