बलौदाबाजार

रफ्तार का कहर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार मां बेटी को लिया चपेट में….बेटी की मौके पर दर्दनाक मौत वही हॉस्पिटल ले जाते मां ने भी तोड़ा दम

रमेश राजपूत

बलौदाबाजार– जिले के गिधौरी थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार मां बेटी को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही बेटी की मौत हो गई वही हॉस्पिटल ले जाते वक्त मां ने भी रास्ते मे दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गिधौरी महानदी पुल की है, जहां बिलाईगढ़ के तिलईपारा निवासी नंदनी राकेश अपनी मां रामबाई को लेकर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 ए एम 7024 में लेकर जा रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 04 एम ई 0602 ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही युवती नंदनी राकेश की मौत हो गई। आस पास जुटी भीड़ ने पुलिस को इसकी सूचना दी और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही गंभीर रूप से घायल माँ दम तोड़ दिया। मामले में गिधौरी पुलिस ने ट्रेलर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...