कोटा

ऑफिस समय पर नहीं पहुंचे 33 कर्मचारीयो को थमाया गया नोटिस….एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया।कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा अनुविभाग के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को देखते हुए दिनांक 19 मार्च को जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी वअधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिवस की वेतन कटौती की कार्यवाही किया जावेगा।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...