रतनपुर

रतनपुर नगर पालिका कर्मचारी पर धोखाधड़ी का आरोप…अनुमति दिलाने वसूल लिए लाखों रुपए..पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगर पालिका रतनपुर में भवन निर्माण अनुमति के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित लव जायसवाल, निवासी बेलतरा ने रतनपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि नगर पालिका कर्मचारी पप्पु निर्मलकर ने उनसे चार लाख रुपये के लगभग की राशि यह कहकर वसूली कि वह नगर पालिका से निर्माण अनुमति की सभी प्रक्रिया पूरी करवा देगा। शिकायत के अनुसार, 4 दिसंबर 2024 को आवेदन देने के बाद आरोपी कर्मचारी ने पीड़ित से कहा कि उसे अलग-अलग रसीदों में लगभग 4 लाख का भुगतान करना होगा। इसी आधार पर 13 दिसंबर को 1.50 लाख नगद भुगतान किया गया, जिसमें शीतल जायसवाल गवाह था। इसके बाद 19 दिसंबर को 2.10 लाख की दूसरी किस्त कार्तिक पारकर के माध्यम से नगर पालिका कार्यालय में दी गई। तीसरी बार 29 मार्च 2025 को 22 हजार फोनपे के माध्यम से दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि पप्पु निर्मलकर ने रसीद देने का झांसा देकर लगातार समय टालता रहा और चुनाव का हवाला देता रहा। जब पीड़ित ने नगर पालिका में जाकर जानकारी ली तो पता चला कि किसी भी भुगतान की कोई रसीद या रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। अब कर्मचारी फोन उठाना भी बंद कर चुका है। इस धोखाधड़ी से क्षुब्ध होकर लव जायसवाल ने रतनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,