बिलासपुर

आसमा कॉलोनी में घर से नगदी सहित लाखों के सोने की हुई थी चोरी….नौकरानी सहित 3 गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सकरी क्षेत्र में हुई सोने-नकदी की बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज कुछ घंटों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला, उसका भाई और एक सर्राफा कारोबारी शामिल हैं। आरोपियों के पास से चोरी गए जेवर और नकदी समेत कुल 2,01,931 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है। घटना 17 जून की है, जब आसमा कॉलोनी निवासी रजनी सिंह ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, बाली और 11,000 रुपये नकद चोरी हो गए हैं। रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप आर्य ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की। जांच के दौरान संदेह के आधार पर घर में काम करने वाली नौकरानी दुर्गेश्वरी वर्मा से पूछताछ की गई।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दुर्गेश्वरी ने चोरी की बात कबूल की और बताया कि उसने जेवर अपने भाई हरिशंकर कश्यप की मदद से ग्राम मोहतरा कुर्मी निवासी सर्राफा व्यापारी विनोद सोनी को बेचे हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे चोरी गए सोने के जेवर और नगदी बरामद कर ली। पुलिस ने दुर्गेश्वरी वर्मा 23 वर्ष, हरिशंकर कश्यप 25 वर्ष दोनों निवासी अटल आवास सकरी तथा विनोद सोनी 62 वर्ष, निवासी मोहतरा कुर्मी, थाना लालपुर जिला मुंगेली को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रदीप आर्य, सउनि राजकुमार वस्त्रकार, आरक्षक अफाक खान, रूपेश कौशिक, मालती तिवारी व कीर्तन पोर्ते की प्रमुख भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...