बिलासपुर

गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.. ऑनलाइन सूचनाओं को जानने व झूठी खबरों को परखने दी गई जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मीडिया साक्षरता विषय पर गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव के माध्यम से फैक्ट शाला जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अटल बिहारी विश्वविद्यालय, सीएमडी कॉलेज और मौलाना आजाद बीएड कॉलेज में किया गया। इस मौके पर विषय विशेषज्ञ डॉक्टर राजीव प्रताप सिंह ने छात्रों को ऑनलाइन सूचनाओं की बारीकी को परखने और झूठी खबरों को तथ्यों से बचाव के तरीकों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़ी ही बारीकी से समझाया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अलग-अलग डिसिप्लिन के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। वहीं सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के द्वारा झूठी और भ्रामक खबरों की पहचान कैसे किया जाए। किस तरह की सूचनाओं को जनता ग्रहण कर सकती है और किन सूचनाओं को नकारना है। इन बातों की जानकारी कार्यक्रम के माध्यम से दी गई।

बता दे की फैक्ट शाला समाचार और सूचना साक्षरता कार्यक्रम है, जिसे गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव इंडिया पूरे भारत के छोटे शहरों और गांव में लोगों को ऑनलाइन सूचनाओं को बारीकी से परखने और झूठी खबरों को तथ्यों से अलग करने में मदद करता है।

साथ ही लोगों को जागरुक करते हुए ऑनलाइन होने वाले स्कैम धोखाधड़ी और गलत सूचनाओं से लोगों को आगाह करता है, जिससे सही और अच्छी सूचना की शुरुआत हो सके।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...