बिलासपुर

बिलासपुर:- फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चला रहे अपराधी….. ई चालान मिलने पर मामले का हुआ खुलासा, वाहन मालिक ने की शिकायत,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी राजेश साहू पिता लखन लाल साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी चंद्रशेखर आजाद नगर देवरीखुर्द ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाम पंजीकृत एक्टिवा वाहन क्रमांक CG10 AV 1564 का नंबर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। प्रार्थी को ट्रैफिक थाना से 15 जून को मोबाइल पर 300 रुपये का ई-चालान प्राप्त हुआ, जबकि घटना के समय वे घर पर थे। संदेह होने पर जब उन्होंने ITMS कार्यालय जाकर फुटेज खंगाले, तो पता चला कि उनका नंबर शिव कुमार यादव नामक व्यक्ति द्वारा फर्जी तरीके से अपने वाहन में लगाया गया था। प्रार्थी के अनुसार आरोपी शिव कुमार यादव, पावर हाउस CSEB कॉलोनी का निवासी है और पूर्व में उनके पिता के साथ कार्यरत था। आरोपी द्वारा जानबूझकर नंबर प्लेट की नकल कर उसका दुरुपयोग कर वाहन चलाना एवं ई-चालान भुगतवाना धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है।
राजेश साहू की लिखित शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी शिव कुमार यादव के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)-BNS व 338-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...