रतनपुर

ऑनलाइन सीमेंट सौदे में युवक से 2.64 लाख की ठगी….गूगल से कॉन्टेक्ट नम्बर निकालना पड़ा भारी,

जुगनू तंबोली

रतनपुर – डिजिटल माध्यम से ठगी के एक बड़े मामले में ग्राम सिंघरी निवासी युवक से 2 लाख 64 हजार रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक राहुल कुमार साहू 22 वर्ष की शिकायत पर थाना रतनपुर पुलिस ने साइबर ठगी का मामला दर्ज करते हुए अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार साहू ने 10 फरवरी 2025 को गूगल पर अल्ट्राटेक सीमेंट का संपर्क नंबर खोजा और वहां दिए गए मोबाइल नंबर 887116995 पर संपर्क किया। फोन के माध्यम से हुई बातचीत के आधार पर आरोपी ने खुद को अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए 800 बैग सीमेंट के सौदे का झांसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपी ने राहुल से तीन किस्तों में क्रमशः 1,30,000, 95,000 और 39,000 की राशि RTGS और UPI के माध्यम से मंगवाई। कुल 2,64,000 की राशि आरोपी के केनरा बैंक खाते में ट्रांसफर की गई। राहुल को 14 फरवरी को सीमेंट पहुंचने की बात कही गई थी, लेकिन तय तिथि पर न तो सीमेंट आया और न ही उसके बाद किसी प्रकार की डिलीवरी हुई। जब राहुल ने सौदा रद्द कर पैसे वापस करने की मांग की, तो आरोपी ने 27 फरवरी तक रकम लौटाने का आश्वासन दिया। किन्तु उस तारीख के बाद मोबाइल बंद हो गया और पीड़ित की आरोपी से दोबारा कोई बातचीत नहीं हो सकी।
इस संबंध में राहुल ने पहले थाना रतनपुर में शिकायत दी थी, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने के कारण मामला साइबर थाना बिलासपुर पहुंचा, जहां से जांच उपरांत थाना रतनपुर को केस स्थानांतरित किया गया। साइबर थाना प्रभारी की ओर से प्रस्तुत डायरी के आधार पर पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह एक सुनियोजित ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है, जिसमें फर्जीवाड़े की योजना गूगल सर्च इंजन पर नकली नंबर डालने से शुरू हुई और पीड़ित को पूरी तरह भ्रमित कर आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया।
इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि ऑनलाइन लेनदेन के मामलों में आम नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी भी कंपनी से सौदा करते समय उसके आधिकारिक वेबसाइट और प्रमाणिक नंबरों की पुष्टि किए बिना भुगतान करना भारी नुकसान का कारण बन सकता है। पुलिस अब आरोपी की पहचान, मोबाइल नंबर के मालिक और बैंक खाते की जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...