बिलासपुर

बिलासपुर:- निजी हॉस्टल के कमरे में मिली पीएससी की तैयारी कर रहे युवक की लाश….संदिग्ध मौत से मची सनसनी, सिटी कोतवाली पुलिस जुटी जांच में,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी हॉस्टल के बंद कमरे से युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार सुरजपुर निवासी अमर प्रताप सिंह जो वर्तमान में सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलू गुप्ता के हॉस्टल में रहकर पीएससी की पढ़ाई कर रहा था। जिसे रविवार के बाद से उनके पड़ोसी ने उन्हें नही देखा था। वही सोमवार को भी वह अपने रूम से बाहर नही निकला। जिससे चिंतित आसपास रह रहे युवकों ने दरवाजे के बाहर से अमर प्रताप को काफी आवाज लगाई। लेकिन वह बाहर नही निकला। जिसपर कुछ अनहोनी के अनदेशे के मद्देनजर उन्होंने मंगलवार कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जहा मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी जहा बिस्तर में अमर प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। जिसपर पुलिस ने बॉडी का पंचनामा कर युवक के डेड बॉडी को पीएम के लिए भेज दिया है। वही घटना की सूचना उन्होंने मृतक के परिजनों को दी है। मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय अमर प्रताप सिंह सरगुजा जिले के सुरजपुर का रहने वाला था। जो शादी शुदा था जिसका एक बच्चा भी है। उसके बावजूद इस तरह की मौत कई सवालों को खड़े कर रही है की युवक की मौत आखिर हुई कैसे..? मामले में पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...