रायपुर

गेरवानी-घरघोड़ा ई.एच.टी. लाईन ऊर्जीकृत, 14.3 करोड़ से निर्मित ईएचटी लाईन से वनांचलों में होगी क्वालिटी सप्लाई :- एम.डी. कुमार

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा शहरों की भांति सुदूर ग्रामीण वनांचलों की पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने राज्य शासन की ऊर्जा नीति के अनुरूप उच्चस्तरीय प्रयास किये जा रहे हैं। ऐसे कारगर प्रयासों और सुनियोजित कार्ययोजना के बूते आज 132 के.व्ही. क्षमता की नवनिर्मित डी.सी.एस.एस. गेरवानी-घरघोड़ा लाईन को ऊर्जीकृत करने में पारेषण कंपनी को बड़ी कामयाबी मिली। उक्त जानकारी प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने दी। आगे उन्होंने बताया कि 14.3 करोड़ की लागत से निर्मित इस लाईन के ऊर्जीकृत हो जाने से जशपुर, पत्थलगांव, बतौली जैसे सघन वनांचलों के ग्रामो को समुचित वोल्टेज पर विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। एम.डी. श्री कुमार ने बताया कि 25 किलोमीटर से अधिक उक्त अतिउच्च दाब लाईन को लेबर कांन्टेक्ट बेसिस के आधार पर पूर्ण किया गया।

छत्तीसगढ़ अंचल के जशपुर एवं आसपास की भौगोलिक संरचना में नदी, पहाड़, जंगल की भरमार हैं। ऐसे क्षेत्रों में सघन वन और पहाडियों के बीच अतिउच्च दाब लाईनों का निर्माण चुनौती भरा कार्य होता है जिसे पूर्ण करके पारेषण कंपनी के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी कार्यदक्षता को प्रदर्शित किया हैं। ऐसे अनथक प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रदेश में अतिउच्च दाब लाईनों की लंबाई 12 हजार 823 सर्किट किलोमीटर से अधिक हो गई है।  ऐसी कामयाबी के लिए पारेषण कंपनी की टीम के कर्मी बधाई के पात्र है। आगे उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश की विद्युत पारेषण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए चार दशक से अधिक पुराने ईएचटी उपकेन्द्रों के रखरखाव, कुशल प्रबंधन और बेहतर निगरानी को कार्यशैली में प्राथमिकता से शामिल किया गया हैं। इससे राज्य की पारेषण प्रणाली की उपलब्धता 99.93 प्रतिशत दर्ज हो रही हैं जो कि एक कीर्तिमान है। साथ ही प्रदेश की पारेषण हानि 3.09 प्रतिशत से घट कर वर्ष 2019-20 में 2.96 प्रतिशत दर्ज हुई। यह तथ्य इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण बिजली प्रदाय करने के साथ-साथ उन्नत अधोसंरचना का समुचित विकास हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट, पेण्डारी के पास तेज रफ्तार कार पलटी... बिलासपुर के युवक की मौत, चालक घायल