मुंगेली

मनियारी नदी में मिली युवक की लाश…चाकू से गोदकर की गई हत्या, फिर लाश पत्थर से बांध कर फेंका पानी मे,

रमेश राजपूत

मुंगेली – लोरमी नगर के वार्ड क्रमांक 4 स्थित कंकालिन मंदिर के पीछे मनियारी नदी में एक 26 वर्षीय युवक दशरथ वर्मा पिता प्यारेलाल वर्मा की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर शव को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंकने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मुँगेली साइबर टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को 28 और 29 जून की मध्यरात्रि को गिरफ्तार कर लिया। मृतक दशरथ वर्मा, वार्ड क्रमांक 2 डबरीपारा का निवासी था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात नशे की हालत में की गई। आरोपियों ने पहले युवक पर चाकुओं से 20 से अधिक बार वार किया, फिर शव को तार और पत्थरों से बांधकर मनियारी नदी में फेंक दिया। मोबाइल भी पानी में फेंक दिया गया ताकि पहचान न हो सके।

साइबर प्रभारी सुशील बंछोर, नरेश यादव और टीम के अन्य सदस्य लोकेश राजपूत, यशवंत डाहिरे, हेम सिंह राजपूत, राहुल यादव और रवि मिंज की तत्परता से घटना का खुलासा हो सका। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव और हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद किया। फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य एकत्र कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। एसडीओपी नवनीत पाटिल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद की आशंका है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला