बिलासपुर

बिलासपुर :- प्रधानमंत्री आवास योजना में 6.70 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर…आवास मित्र, पंचायत सचिव और रोजगार सहायक पर एफआईआर दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत तखतपुर जनपद की ग्राम पंचायत बांधा में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता और फर्जीवाड़ा सामने आया है। इस घोटाले में कुल 6 लाख 70 हजार रुपये की सरकारी राशि का दुरुपयोग कर योजना का लाभ वास्तविक हितग्राहियों की जगह अपात्र व्यक्तियों को दिया गया है। इस मामले में तीन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जनपद पंचायत तखतपुर में पदस्थ विकास विस्तार अधिकारी सुनील कुमार तिवारी द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया है, जिसमें आवास मित्र राजेश सोनवानी, पंचायत सचिव दिलीप पात्रे, और अस्थायी रोजगार सहायक/डाटा एंट्री ऑपरेटर रितेश श्रीवास पर संगठित रूप से सरकारी योजना में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।शिकायत के अनुसार, योजना के तहत वास्तविक हितग्राहियों की जगह इन तीनों आरोपियों ने मिलीभगत कर अपात्र व्यक्तियों के नाम, खाता नंबर और आधार नंबर दर्ज करवाए।

इससे छह अलग-अलग फर्जी लाभार्थियों के खातों में योजना की रकम हस्तांतरित करवाई गई। आरोपियों ने हितग्राही चयन प्रक्रिया को भी प्रभावित किया और फर्जी प्रस्ताव ग्रामसभा से पारित करवाकर राशि का गबन किया। राजेश सोनवानी ने स्वयं को ही लाभार्थी घोषित कर 1,20,000 की राशि अपने खाते में डलवाई। मृत लाभार्थियों के स्थान पर अन्य व्यक्तियों को नामित कर फर्जी भुगतान किया गया। अन्य नामजद अपात्र लाभार्थियों के खातों में भी 95,000 रुपए से लेकर 1,20,000 रुपए तक की राशि डाली गई। इस वित्तीय अनियमितता को जान-बूझकर छुपाने और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में पंचायत सचिव दिलीप पात्रे और डाटा एंट्री ऑपरेटर रितेश श्रीवास की भी भूमिका पाई गई। इन दोनों ने गलत पंजीयन, जियो टैगिंग और भुगतान प्रक्रिया में शामिल रहे। इस गंभीर मामले की जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा गठित तीन सदस्यीय जांच समिति ने पुष्टि करते हुए उक्त तीनों अधिकारियों को दोषी पाया है। इसके आधार पर धारा 420, 34 भादवि / 318(4), 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...