छत्तीसगढ़मुंगेली

गणतंत्र दिवस पर मुंगेली में बाइक रैली , युवाओं ने दिया एकता और भाईचारे का परिचय ,कंट्री फर्स्ट के संकल्प को दोहराया

देशभक्ति गीतों के साथ निकाली विशाल बाइक रैली

मुंगेली आकाश दत्त मिश्रा

70 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुंगेली के युवा संगठन के टी ग्रुप द्वारा नगर के महाराणा प्रताप चौक में ध्वजारोहण किया गया और युवाओ के बड़े समूह ने देशभक्ति गीतों के साथ विशाल बाइक रैली निकाली ।व्यवस्थित तरीके से निकाली गई इस बाइक रैली ने नगर भ्रमण करते हुए पूरे शहर को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और आपसी एकता का सन्देश दिया। कार्यक्रम के आयोजक और युवाओ के संगठन के टी ग्रुप के प्रमुख करण ठाकुर ने बताया कि हमारा उद्देश्य सामाजिक समरसता और एकता स्थापित करना है क्योंकि देश को मजबूत बनायं रखने के दिशा में युवाओ की एकता सबसे अहम है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे शहर के युवाओं की एकता का प्रदर्शन होता है , साथ ही देशभक्ति से लबरेज युवाओ को अपने राष्ट्रिय पर्व गणतंत्र दिवस पर खुशी मनाने का मौका मिलता है। ध्वजारोहण और बाइक रैली के कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर के युवाओं में आशीष सिंह,सोमू सिंह,गोविंदा गोस्वामी,लक्की सिंह ठाकुर,विजय सारथी,किशन सिंह,राजशेखर यादव,कान्हा सिंह,अजीत यादव,विक्की सिंह,योगेश्वर सिंह,हर्ष सिंह,हिमांशु सिंह,प्रांशु सिंह,आयुष सिंह,स्वपनिल सिंह,ऋतुराज सिंह,निक्कू यादव,अप्पू,मयंक,अंकित वासु पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में मुंगेली के युवा उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...