जांजगीर चाँपा

युवक की हत्या का मामला उजागर…..दो आरोपी गिरफ्तार, साथ बैठकर पी शराब फिर कर दी हत्या,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – चौकी नैला क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिवनी-बोड़सरा के इंदिरा आवास मोहल्ले के समीप खेत की ओर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कविता ठाकुर स्वयं फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार, सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर एक युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल इसकी सूचना चौकी नैला पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग क्रमांक 92/2025 धारा 194 बीएनएस के तहत प्रारंभिक जांच शुरू की गई। शव की स्थिति और आसपास के साक्ष्यों को देखते हुए यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का प्रतीत हुआ।

जांच के दौरान मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और आरोपी आपस में परिचित थे और घटना की रात सभी ने साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। नशे की हालत में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जिन्होंने पूछताछ में अपराध कबूल कर लिया।
शॉर्ट पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा तेजी से कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन और अन्य कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में हुई इस जघन्य वारदात से लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को कठोर सजा दिलाई जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...