मल्हार

मल्हार: 10 वर्षीय बालक की खदान में डूबने से दर्दनाक मौत…परिवार में पसरा मातम,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के मल्हार चौकी अंतर्गत ग्राम चकरबेड़ा निवासी 10 वर्षीय सूरज कुमार अंचल की खदान में डूबने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा रविवार दोपहर लगभग 2 बजे तब हुआ जब सूरज अपने छोटे दोस्तों के साथ गांव के पास स्थित पुराने खदान में नहाने गया था। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सूरज कुमार अंचल पिता प्रफुल्ल कुमार अंचल उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम चकरबेड़ा रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने दोस्तों के साथ नया सब स्टेशन के बाजू स्थित खदान में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ गए बच्चों ने जब सूरज को डूबते देखा तो घबराकर परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी।

स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंचकर तत्परता दिखाते हुए पानी से सूरज को बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। परिजन उसे तुरंत घर ले गए और पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मस्तूरी थाना चौकी मल्हार से पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...