छत्तीसगढ़मस्तूरी

पीएनबी के एक और बड़े कर्जदार राशि पावर प्लांट पर इनकम टैक्स की रेड

मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने राशि स्टील प्लांट पर दबिश दी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मंगलवार-को राशि पावर प्लांट में इनकम टैक्स का छापा मारा गया। इनकम टैक्स की टीम ने सुबह से ही प्लांट के दफ़्तरो में जांच शुरू की। जो देर रात तक चली। अगर बीते महीनों की बात करे तो मस्तूरी क्षेत्र स्थित पाराघाट में संचालित राशि पावर प्लांट की भूमिका संदिग्ध रही है इससे पहले पंजाब नेशनल बैंक से करोड़ोंं की राशि के भुगतान के लिए नोटिस जारी किया गया था तो वहीं राशि एवं पावर प्लांट लिमिटेड पर भदौरा में सरकारी जमीन कब्जा करने का भी आरोप लगा था जिस पर किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई। मालूम हो पंजाब नेशनल बैंक ने कंपनी और उसके डायरेक्टरों की चल अचल संपत्ति कब्जा करने नोटिस दिया है। जिनमें महेश गुप्ता और राकेश जिंदल शामिल हैं। पंजाब नेशनल बैंक ने प्लांट डायरेक्टरों को 175 करोड़ 67 लाख सहित करोड़ों के ब्याज को पटाने के नोटिस भेजा है वहीं लोगों को इन सम्पतियों को नही खरीद-फरोख्त न करने की जानकारी दी है। शायद यही वजह रही है की मंगलवार को आयकर विभाग की टीम ने राशि स्टील प्लांट पर दबिश दी है ऐसे में दस्तावेजों की जांच के बाद कई अहम खुलासे होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...