मुंगेली

रक्षाबंधन पर जेल में कैदी भाइयो के हाथों में भी बंधी राखी….जेल प्रबंधन ने किया उत्सव का आयोजन

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – जिला जेल मुंगेली में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर 124 बंदियों की कलाई पर उनकी बहनों ने राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलकामनाएं कीं। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल के नेतृत्व जेल में सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से की गईं। पर्व से पूर्व ही मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों से अनुरोध किया गया था कि वे केवल राखी और आवश्यक पूजन सामग्री ही लाएं,

ताकि जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कोई असर न पड़े। त्योहार के दिन बंदियों और उनकी बहनों को मुलाकात के लिए विशेष अनुमति दी गई। राखी बांधने के बाद बहनों को सुरक्षित बाहर भेजा गया और पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न किया गया। जिला जेल में इस अवसर पर 458 बंदियों ने भी त्योहार की खुशी साझा की। कार्यक्रम की सफलता पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,सहित संबंधित विभागों ने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला