बिलासपुर

चकरभाठा पुलिस ने लूटपाट के दोनो मामले में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार…इनोवा कार और बाईक जब्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – चकरभाठा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सफेद रंग की इनोवा कार, एक बजाज पल्सर बाइक और नगद 3,000 रुपये बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र ध्रुव 25 वर्ष और अनुराग गोस्वामी 19 वर्ष दोनों निवासी जोगीपुर रहंगी, थाना चकरभाठा; विक्रम यादव 27 वर्ष निवासी इमलीडीह तेलीबांधा रायपुर तथा दीपक दास मानिकपुरी 22 वर्ष निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बलौदा बाजार शामिल हैं। घटना 09 और 10 अगस्त 2025 की दरम्यानी रात की है। पुलिस के अनुसार, चकरभाठा बिजली ऑफिस के पास इनोवा कार सवार चारों आरोपियों ने प्रार्थी बलराम मंडावी से एक बजाज पल्सर बाइक लूट ली। इसके बाद, उसी बाइक से आरोपियों में से दो ने वाणीराव पेट्रोल पंप, रहंगी के पास प्रार्थी शिवकुमार सूर्यवंशी से 9,000 रुपये लूट लिए। दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही थाना चकरभाठा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया, जिन्होंने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा रश्मित कौर चावला के निर्देशन पर थाना प्रभारी उत्तम साहू ने विशेष टीम गठित की। टीम ने तकनीकी व मानवीय संसाधनों का उपयोग करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में चारों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों घटनाओं में लूट की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 309(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उत्तम साहू, सहायक उपनिरीक्षक राधेलाल ध्रुवे, मोहन सोनी, आरक्षक सतपुरन जांगड़े, योगेंद्र खूंटे, सुधीर कश्यप, मनीष साहू और विनोद शास्त्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल...24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले, कलेक्टर संजय अग्रवाल का बिलासपुर और सकरी तहसीलों का औचक निरीक्षण... लंबित राजस्व प्रकरणों पर दिखाई स... "छठी कार्यक्रम बना मौत का मैदान... शराब विवाद में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, 60 मीटर तक घसीटा, तीन ... फिर एक बड़ी चूक: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे..नगर निगम द्वारा कराया जा... ठगी का नया पैतरा... अश्लील वीडियो और एफआईआर का डर दिखाकर शिक्षिका से 76,500 की साइबर ठगी, घर में घुसकर मारपीट करने वाला आदतन बदमाश चंद घंटों में गिरफ्तार...सिटी कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, पचपेड़ी: शादी की तैयारी मातम में बदली... टीवी खरीदने जा रहे स्कूटी सवारों को हाइवा ने मारी टक्कर, 1 क... कोटा:- एक चूक और खत्म हुई जिंदगी: 25 फीट गहरे पानी वाले कुएं में गिरकर युवक की मौत करंट की चपेट में आकर फिर एक मौत... निर्माणाधीन मकान में पुट्टी का काम कर रहे युवक की गई जान बेलतरा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी का खुलासा...CCTV से पकड़ाए 5 शातिर, बैंक तोड़ने के औजार और बाइक जब्...