जशपुर

खेत की मेढ़ को लेकर उपजा विवाद..बदला लेने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जशपुर – मेड़ को लेकर उपजे विवाद के बाद आवेश में आकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को पंडरापाठ पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्रांतर्गत ही एक ग्राम घोरडेगा का है। जहा शंकर राम अपने भाई विजय राम के साथ रिश्तेदारी में घोरडेगा गए हुए थे। जहा 09.08.25 की शाम मृतक शंकर राम , विजय राम के साथ मेहमानी से पैदल वापस लौटते वक्त, ग्राम भड़िया में आरोपी दिलसाय नागेश के घर के पीछे, पानी को रोकने हेतु बनाए गए मेड़ में टकराकर गिर गया, जिससे नाराज होकर शंकर राम,मेड़ बनाने की बात को लेकर गांव के दिलसाय राम के साथ वाद विवाद करने लगा, आरोपी दिलसाय राम के द्वारा भी शंकर राम के साथ गाली गलौच व मारपीट की गई, इसी दौरान हल्ला गुल्ला को सुनकर शंकर राम के रिश्तेदार आए और बीच बचाव कर मृतक शंकर राम को अपने घर ले गए, रात्रि में लगभग 10.00 बजे शंकर राम और उनके परिजन खाना खाकर सोने चले गए, शंकर राम घर के बाहर परछी में सोया था, और परिजन घर के अंदर सोए हुए थे, वही 10.08.25 की सुबह जब रिश्तेदार उठे तो देखा कि शंकर राम बाहर परछी में अपनी खाट में लहू लुहान स्थिति में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गईं। मामले में तत्काल चौकी पंडरा पाठ में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) व 238 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल का निरीक्षण कर, मृतक शंकर राम के शव का पंचनामा कर, पोस्ट मार्टम कराया गया। पुलिस के द्वारा मामले के आरोपी दिलसाय राम को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी दिलसाय राम के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए बताया गया कि दिनांक 09.08.25 को उसके द्वारा पानी रोकने हेतु बनाए गए मेड़, में गिरने के कारण, मृतक शंकर राम उससे गाली गलौच कर रहा था, इसी बात से क्षुब्ध होकर , आरोपी रात को अपने घर से टांगी लेकर, मृतक शंकर राम के घर आया, मृतक शंकर राम घर के बाहर परछी में सो रहा था, इसी दौरान उसके द्वारा टांगी से मृतक के सिर और चेहरे पर तीन, चार वार किया गया, जिससे शंकर राम के मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस के द्वारा आरोपी दिलसाय राम के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।उक्त मामले के कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक राज कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश कुजूर, आरक्षक अरुण राम व बिल्ल्यूस लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब...