राजनांदगांव

शराबी पिता ने माँ को मारने की कोशिश तो नाबालिग बेटियों ने बचाई जान….और फिर पिता को उतार दिया मौत के घाट, रोजाना की प्रताड़ना से थे तंग

रमेश राजपूत

राजनांदगांव – 2 नाबालिग बहनों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि शराब के आदी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर राजनांदगांव जिले के ग्राम भगवान टोला में रहने वाली दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को टंगिया से मारकर उसकी हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में रोज-रोज मां के साथ मारपीट करना और पिता की प्रताड़ना से तंग आकर राजनांदगांव जिले के अम्बागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भगवान टोला की दो नाबालिग बहनों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 45 वर्षीय मृतक सहदेव नेताम केशव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अंबागढ़ चौकी थाने के टीआई आशीर्वाद रहटगांवकर का कहना है कि मृतक शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था, शराब के नशे में उसने अपनी पत्नी पर टंगिया से वार करने की कोशिश की, इसी बीच दोनो बहनों ने बीच बचाव करते हुए अपने पिता की उसी टंगिये से मार कर हत्या कर दी।

मृतक सहदेव नेताम शराब का आदी था, जो शराब सेवन करने के बाद आए दिन अपनी पत्नी व अपने बच्चों से पीटता करता था। बीते मंगलवार की देर शाम भी सहदेव नेताम अपनी पत्नी को मारने के लिए टंगिया उठाया था, जिसमें उसकी दोनो बेटियों ने बीच-बचाव कर अपनी मां को बचाया। उसके बाद दोनो नाबालिग बेटियों ने उसी टंगिया से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल, पुलिस हिरासत से मुलजिम फरार! मुलमुला थाने में सुरक्षा में बड़ी चूक, आरक्षक निलंबित बिलासपुर में कांग्रेसी नेता की हत्या की साजिश का बड़ा खुलासा, सुपारी के लिए रकम देने वाला मुख्य आरोप... तखतपुर:- घोंघा नदी में बहे तीनों मासूमों के शव बरामद, अंततः तलाश हुई पूरी, समडील से लेकर पूरे क्षेत्... पचपेड़ी:- करंट की चपेट में आई 28 वर्षीय गृहणी...अस्पताल पहुंचते ही मौत छत्तीसगढ़ में 35 पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, बिलासपुर के दो निरीक्षकों समेत कई जिलों के अधिकारी...