बिलासपुर

जीएसटी 2.0: जीवन में सरलता, व्यापार में सहजता- अमर अग्रवाल

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 3 सितंबर को हुई 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को कर व्यवस्था का सबसे बड़ा सुधार बताते हुए पूर्व मंत्री एवं नगर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी 2.0 आम जनता, किसानों और व्यापारियों सभी के लिए राहत लेकर आया है। प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने बताया कि अब पुरानी चार दरों की जगह केवल दो दरें 5 और 18 प्रतिशत होंगी, जबकि लग्जरी व हानिकारक वस्तुओं पर 40 प्रतिशत कर लगेगा। रोजमर्रा की वस्तुएं जैसे दूध, पनीर, साबुन, शैम्पू व बच्चों की सामग्री सस्ती होंगी। किसानों को ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक व सिंचाई उपकरण पर कम कर का सीधा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी समाप्त, दवाइयों व ऑक्सीजन पर कर में कमी से मरीजों को राहत मिलेगी। वहीं गाड़ियां और बाइक अब 18 प्रतिशत दर पर उपलब्ध होंगी और शिक्षा सामग्री को पूरी तरह करमुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के लिए रिटर्न दाखिल करना आसान होगा, रिफंड प्रक्रिया तेज और ऑटोमेट होगी तथा छोटे व्यापारियों के लिए मोबाइल फ्रेंडली प्लेटफॉर्म उपलब्ध रहेगा। एआई और डेटा एनालिटिक्स से कर चोरी व फर्जी बिलिंग पर रोक लगेगी। छत्तीसगढ़ में छोटे व मझोले व्यापारियों को राहत, उद्योगों को प्रोत्साहन और राज्य को अधिक राजस्व मिलेगा। श्री अग्रवाल ने जीएसटी 2.0 को नवरात्रि-दीवाली का तोहफा बताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा जोड़ने और उजाला देने का काम करती है। कार्यक्रम का समापन उन्होंने अनोखे अंदाज में केक पर दीप जलाकर किया।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...