मस्तूरी

मस्तूरी – पीजी में तीसरी बार एडमिशन की मांग करने वाले छात्र का होगा एडमिशन…. कॉलेज प्रबंधन ने लिया निर्णय,

उदय सिंह

बिलासपुर – शासकीय पातालेश्वर महाविद्यालय मस्तूरी में पीजी में तीसरी बार एडमिशन को लेकर धरने में बैठे छात्र चीनू टंडन को आखिरकार एडमिशन दिए जाने का निर्णय कॉलेज प्रबंधन द्वारा लिया गया है। ग़ौरतलब है कि छात्र चीनू टंडन 2 बार पीजी की पढ़ाई इसी महाविद्यालय में कर चुका है, जो अब तीसरी बार अर्थशास्त्र में पीजी करना चाहता है, जिसने एडमिशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन कॉलेज प्रबंधन ने पूर्वं में लिए गए 2 वर्ष तक ही पीजी में एडमिशन दिए जाने के निर्णय का हवाला देते हुए एडमिशन से इनकार कर दिया था, लेकिन छात्र चीनू ने इसके खिलाफ कॉलेज के सामने ही धरना प्रदर्शन में बैठ गया था,

वह यहाँ तक ही नही रुका उसने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की चेतावनी भी दी थी, जिस पर मंगलवार को मस्तूरी प्रभारी तहसीलदार उमाशंकर लहरे मौके पर पहुँचे थे और उसे समझाईश दिए, फिर भी वह अपनी मांग पर अड़ा रहा, इसी दौरान प्राचार्य ने बिलासपुर विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रशासनिक समिति से चर्चा कर छात्र को एडमिशन देने की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद छात्र ने अपना धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल समाप्त किया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर... नारी शक्ति ने चिल्हाटी में सजाया सावन का रंग, सरिता नायक के नेतृत्व में महिलाओं ने उत्साह और उमंग से... बिलासपुर: बाल संप्रेक्षण गृह में फिर सुरक्षा पर सवाल... दुष्कर्म के आरोपी ने गमछे से लगाई फांसी, मौत... रात में घर में सोया था युवक, सुबह नीम के पेड़ पर लटका मिला शव,गांव में घटना से फैली दहशत रतनपुर: खेलगांव नवागांव में हरेली पर कबड्डी का रोमांच, पंडरियाझाप मुंगेली ने जीता खिताब