छत्तीसगढ़बिलासपुर

बृहस्पति बाजार होगा हाईटेक मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में शिफ्ट करने की योजना पर काम शुरू

अगर योजना अमल में आती है तो फिर यह शहर का पहला हाईटेक मार्केट होगा जिस से प्रेरणा लेकर शहर के अन्य अव्यवस्थित बाजारों को भी व्यवस्थित किया जा सकेगा

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

स्मार्ट सिटी बिलासपुर को सवारने के मकसद से शहर को एक तरफ हाईटेक किया जा रहा है तो वही अव्यवस्थित व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने की कोशिश भी लगातार की जा रही है। बिलासपुर के सबसे पुराने बाजारों में से बृहस्पति बाजार अब भी पुराने जमाने की याद दिलाता है । किसी हाट बाजार की तरह टपरी में बैठकर यहां सब्जी व्यापारी अपना कारोबार करते हैं । वहीं सड़क पर भी ठेले लगे रहते हैं जिस वजह से यहां यातायात बाधित होता है। बृहस्पति बाजार को व्यवस्थित करने के मकसद से यहां मल्टीस्टोरी शॉपिंग कंपलेक्स निर्माण की योजना है जिसमें सब्जी व्यापारियों को स्थानांतरित किया जाएगा
अलग अलग फ्लोर पर सुव्यवस्थित ढंग से किसी शॉपिंग मॉल की तरह सब्जी व्यापारी अपना कारोबार कर सकेंगे। इस योजना को अमल में लाने के मकसद से शनिवार को निगमायुक्त प्रभाकर पांडे ने बृहस्पति बाजार मैं स्थल का निरीक्षण किया । शनिवार को निगम आयुक्त श्रम सहायता केंद्र और यही जवाली नाले के ऊपर बन रही सड़क के निरीक्षण के लिए भी पहुंचे। जवाली नाले के ऊपर सीसी रोड निर्माण कर इसे मिशन हॉस्पिटल के पास निकलने वाली सड़क से जोड़ने की योजना है, इस तरह बृहस्पति बाजार के पास से लेकर जवाली पुल तक इस बाईपास सड़क से लोग आवाजाही कर पाएंगे। इससे मुख्य सड़क पर यातायात का दबाव कम होगा। निगम आयुक्त के अनुसार इस सड़क को वॉकिंग जॉन के रूप में विकसित किया जाएगा ,अर्थात यहां केवल पैदल और साइकिल से ही लोग आवाजाही कर पाएंगे। वहीं जिस मल्टी स्टोरी शॉपिंग कंपलेक्स की योजना बनाई जा रही है उसमें नीचे के फ्लोर पर सब्जी विक्रेताओं को अलॉट किया जाएगा वही ऊपरी मंजिल पर किराना और अन्य व्यवसाय मौजूद रहेंगे । अगर योजना अमल में आती है तो फिर यह शहर का पहला हाईटेक मार्केट होगा जिस से प्रेरणा लेकर शहर के अन्य अव्यवस्थित बाजारों को भी व्यवस्थित किया जा सकेगा। शनिवार को निगमायुक्त प्रभाकर पांडे अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे थे और उन्होंने सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ...