पचपेड़ी

VIDEO पचपेड़ी: सड़क हादसे में मुआवजे और नौकरी की मांग पर परिजनों ने किया चक्काजाम…ट्रेलर की ठोकर से युवक की हुई थी दर्दनाक मौत,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में मंगलवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद बुधवार को मृतक के पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों ने घटनास्थल बिनौरी में दोपहर लगभग 1 बजे के आसपास परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मृतक के परिजनों ने मौके पर कलेक्टर और कमिश्नर को बुलाने एवं जिंदल कंपनी से 1 करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग को लेकर शव को बीच सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया है। मौके पर पचपेड़ी थाना प्रभारी और तहसीलदार पहुंचकर परिजनों को समझाइश देने में जुटे हुए है। गौरतलब है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे पचपेड़ी की ओर से गिट्टी लोड कर मल्हार-मस्तूरी की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 9174 ने सामने से आ रही बाइक क्रमांक CG 22 AB 7460 को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार दो भाई गुलशन मरावी और संजू मरावी ग्राम मानिकचौरी के निवासी थे और मल्हार की ओर से पचपेड़ी जा रहे थे।
हादसा इतना भीषण था कि बाइक के पीछे बैठा छोटा भाई संजू मरावी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बाइक चला रहे गुलशन मरावी ट्रेलर और बाइक के साथ नीचे फंसकर काफी दूर तक घसीटते चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खेत में जाकर पलट गई। इस भयावह हादसे में गुलशन मरावी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया, वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था, जहाँ बुधवार को आक्रोशित परिजनों सहित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। जो पिछले लगभग 3 घंटे से चक्काजाम जारी है जिसके कारण सड़क पर वाहनों की लंबा जाम लग गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...