मल्हार

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का आमंत्रण… देश के गाँव – गाँव शहर – शहर पहुँच रहा अक्षत कलश, मल्हार में भी स्वागत की तैयारी

हरिशंकर पांडेय

मल्हार– अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के लिए देश वासियों को भी निमंत्रित किया जा रहा है जिसके लिए लोगो को न्योता देने अक्षत कलश देश के गाँव – गाँव शहर – शहर जाएगा, इसी कड़ी में 24 दिसम्बर रविवार को कलशयात्रा मल्हार पहुचेगी जिसकी अगुवाई करने नगरवासी मस्तूरी पहुचकर अक्षत कलश को विधि पूर्वक पूजन के बाद मल्हार लाएंगे। इस कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को ठाकुरदेव चौक में बैठक रखी गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। कलश के नगर आगमन पर बस स्टैंड से भव्य शोभायात्रा के साथ मां डिडनेश्वरी मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी इस बीच नगर में विभिन्न स्थानों में कलश की पूजा व स्वागत होगी। बैठक में कामता वर्मा, भुवनेश्वर निर्मलकर, सुशील चौबे, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र शर्मा, कमल अवस्थी, प्रेमप्रकाश तिवारी, बहोरन कैवर्त, राजकुमार वर्मा, मिथुन यादव, रोहित भैना, दीपेश तिवारी, नर्मदा भैना, नंद साहू, सुरेश कैवर्त, रामचरण कैवर्त, आशु कैवर्त, समारू बैगा सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...