बिलासपुर

बिलासपुर में रफ्तार का कहर: स्टंटबाजी और रेसिंग के दौरान नाबालिग की मौत…नाले में गिरी R15 बाइक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में तेज रफ्तार और स्टंटबाजी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। रेसिंग के दौरान R15 बाइक चला रहा एक नाबालिग युवक हादसे का शिकार हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रविवार सुबह करीब 7 बजे सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसमा सिटी के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग युवक दो से तीन अन्य बाइक सवारों के साथ तेज रफ्तार में बाइक रेसिंग कर रहा था।

इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ गया और उसकी R15 बाइक पहले सड़क किनारे लगे एक पान ठेले से टकराई, इसके बाद अनियंत्रित होकर सीधे नाले में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ रेसिंग कर रहे अन्य बाइक सवार मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रेम कुमार सिंह पिता रामबाबू सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी राजकिशोर नगर सरकंडा के रूप में हुई है।

सकरी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही यह भी पता लगा रही है कि नाबालिग को बाइक किसने और किन परिस्थितियों में उपलब्ध कराई। यह हादसा एक बार फिर नाबालिगों द्वारा बाइक चलाने, तेज रफ्तार और स्टंटबाजी के खतरों को उजागर करता है। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें और नाबालिगों को वाहन चलाने से रोकें, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर,