कोटा

कोटा : जंगल में करंट लगाकर शिकार करने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार….चपेट में आने से ग्रामीण की हुई थी मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या कर साक्ष्य मिटाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गौरतलब है कि थाना कोटा में मर्ग क्रमांक 194 बीएनएसएस के तहत जांच की जा रही थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपियों द्वारा जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से जीआई तार में अवैध रूप से बिजली करंट प्रवाहित कर जाल बिछाया गया था। इसी करंट की चपेट में आने से ग्राम छिरहापारा, थाना तखतपुर निवासी अयोध्या सिंह खुसरो 35 वर्ष की मौत हो गई थी। जांच में आरोपियों की संलिप्तता प्रमाणित होने पर पुलिस ने धारा 105, 238, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पूर्व में कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी थी, जबकि दो आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर लौटे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में ग्राम नर्मदा डिंडोल में छापेमारी कर आरोपी मनहरण सिंह उर्फ नवापरिहा 50 वर्ष और मालिकराम मरावी 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 02 बंडल जीआई तार एवं 02 बंडल बिजली वायर भी जब्त किए हैं। पूरी कार्रवाई में निरीक्षक नरेश चौहान, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू तथा आरक्षक संजय श्याम की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तोरवा के दो फरार आरोपियों पर पुलिस ने घोषित किया 5 हजार नगद इनाम... सूचना देने वालों की पहचान रहेगी ... सब्जी नहीं बनाने पर पत्नी की हत्या, शव जलाकर हड्डियां दफन कीं; डीएनए रिपोर्ट से खुला राज बिलासपुर:- बछड़े पर लाठी-डंडों की बर्बरता! विरोध करने पहुंची युवती को गालियां और धमकी; CCTV आया सामन... पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म,