बिलासपुर

बिलासपुर:- नाबालिग लड़की से विवाद कर रहे आरोपी ने बीच बचाव करने आये 3 युवकों पर चलाया चाकू…गंभीर रूप से घायल हुए युवक,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – अटल आवास के पास नाबालिग लड़की से विवाद से मना करने की बात पर एक युवक ने तीन युवकों के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। जिन्हे सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अटल आवास के पीछे अशोक नगर पानी टंकी पास मैदान का बताया जा रहा है। गुरुवार की शाम वहा रहने वाले कान्हा यादव
वहा रहने वाली जान्हवी मानिकपुरी के साथ विवाद कर रहा था। इस दौरान भाई ओमप्रकाश ध्रुव और उसका दोस्त विकास यादव, के साथ पवन यादव बीच बचाव किये जिस पर कान्हा यादव नाराज हो गया। जिसके बाद वहा मौजूद युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

इस घटना में अटल आवास के पास रहने वाले ओमप्रकाश ध्रुव,विकास यादव,पवन यादव को गंभीर चोट आई है। जिन्हे पड़ोस के लोकेश दुबे, शिवम यादव द्वारा सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहा जांच के उपरान्त ओमप्रकाश ध्रुव के पेट में बांये तरफ , विकास यादव को छाती और पेट सहित पवन यादव के पेट में नाभी के पास गंभीर चोट आई है। मामले में पीड़ित परिवार की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
90 लाख की ठगी का बड़ा खुलासा: सोना नवनीकरण और लोन अवधि बढ़ाने का झांसा देकर ठगे लाखों, महिला समेत 3 ... 1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी