जशपुर

घरेलू विवाद बना जानलेवा…. बेटे ने पिता को लकड़ी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के ग्राम हल्दी झरिया (बढ़ई पारा) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 4:30 बजे की है। मृतक सदानंद नाग 45 वर्ष और उसका बेटा विजय कुमार नाग 26 वर्ष के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर बेटे ने पास में रखी लकड़ी की फाड़ी से पिता के सिर और माथे पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बागबहार पुलिस मौके पर पहुंची और शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉक्टरों की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट के कारण हत्या की पुष्टि हुई है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय नाग को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली गई है। डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर 18 अप्रैल को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...