रायपुर

कोरोना अपडेट :- रविवार को भी प्रदेश में 10000 से अधिक नए पॉजिटिव मरीज़ो की पहचान, 5000 से अधिक हुए डिस्चार्ज…. लेकिन मौत के आंकड़े पहुँचे 122 पर

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – छत्तीसगढ़ में रविवार को 10521 नए कोरोना मरीजो कि पहचान की गई है, वही पिछले 24 घंटे में 122 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही अब तक कुल 4 लाख 43 हजार 297 संक्रमित हो चुके है। रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक 4899 मरीजों की मौत हो चुकी, वही रविवार को 5707 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हो चुके है। जिसके बाद कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 90277 है। रविवार को प्रदेश के जिलों में जो आंकड़े सामने आए है उनमें रायपुर से 2833,दुर्ग- 1650 राजनांदगांव- 759 बालोद- 282,बेमेतरा- 229 कवर्धा- 215,धमतरी- 257 बलौदाबाजार- 403 महासमुंद- 354,गरियाबंद- 298,बिलासपुर- 624 रायगढ़- 273,कोरबा- 455 जांजगीर- 329,मुंगेली- 207 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 85 सरगुजा- 249,कोरिया- 109 सूरजपुर- 161,बलरामपुर- 53,जशपुर- 255,बस्तर- 131,कोंडागांव- 45 दंतेवाड़ा- 41,सुकमा- 7 कांकेर- 198,नारायणपुर- 11 बीजापुर से 3 और अन्य राज्य से 5 मरीज शामिल है।

न्यायधानी बिलासपुर में भी कोरोना का दिख रहा आक्रामक रूप….

रविवार को 629 मरीजों की पहचान हुई जिले में की गई है जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या जिले में 28952 पर पहुंच गई।  रोज के मुकाबले रविवार को जांच में कमी आई है। शनिवार को 3700 जांच हुई थी, रविवार को 2500 लोगो ने कोरोना जांच कराई। इसी कारण पॉजिटिव कम हुए हैं। बोदरी, गोंडपारा, बसंत विहार, कश्यप कालोनी, विनोवा नगर, इमलीपारा, जूनी लाइन, गंगा नगर, नेहरू चौक, डीपूपारा, सरकंडा, सोनगंगा कालोनी, पुलिस लाइन, महाराण प्रताप चौक, सिंधी कालोनी, सदर बाजार सहित अन्य इलाकों से मरीज मिले हैं। इसके अलावा संभागीय कोविड अस्पताल से रविवार को 23 मरीज डिस्चार्ज हुए। वर्तमान में 62 मरीजों का इलाज चल रहा है। यहां अभी 40 बिस्तर खाली हैं। 31 मार्च को अस्पताल में कुल मरीजों की संख्या 1806 थी जो अब बढ़कर 1955 पर पहुंच गई है। हालांकि मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 16910 लोग स्वस्थ होकर चले गए हैं। वहीं 144 लोगों की मृत्यु हुई है। 59 को यहां से रेफर किया गया। वहीं 101 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में मरीजों के ठीक होने का दौर भी जारी है। रविवार को दिनभर में 229 लोग एक साथ कोरोना से ठीक हुए तो कुल डिस्चार्ज होनेे वालों की संख्या 23772 पर पहुंच गई। वर्तमान में 4500 से अधिक लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,