निगमबिलासपुर

चिराग तले अंधेरा, नगर निगम टाउन हॉल में ही 15 दिनों से नहीं है पानी

आलोक

रहीम तो कितनी सदी पहले ही कह गए हैं कि बिन पानी सब सून, लेकिन शहर के योजनाकारों ने ना रहीम को समझा और ना ही इस शहर की जरूरत को । शहर मैं नीतियां बनाने वालों की आंखों का पानी तो न जाने कब का सूख चुका था और इस बार तो रही सही कसर भी पूरी हो गई। पूरे बिलासपुर में शायद ही ऐसा कोई वार्ड है जहां पानी की किल्लत न हो रही हो। यहां पानी की व्यवस्था जिस नलकूपों से पूरी होती थी वे एक-एक कर सुख रहे हैं। हैरानी इस बात की है कि जिस नगर निगम का संचालन टाउन हॉल से होता है ,वहां भी चिराग तले अंधेरे वाली स्थिति है ।

लोग रोज पानी की मांग लेकर टाउन हॉल पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें शहर के कर्ताधर्ता कैसे बताएं कि खुद उनके कार्यालय में ही पीने को पानी नहीं है । कर्मचारी अपने साथ पानी लेकर आते हैं तब जाकर प्यास बुझती है। आपको जानकर शायद हैरानी हो कि बिलासपुर नगर निगम टाउन हॉल में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। यहां मौजूद बोरवेल फेल हो चुका है। पानी के लिए त्राहि-त्राहि मचने के बाद यहां दो दो हजार लीटर के दो पानी की टंकियां लगाई गई है। रोजाना सुबह यहां टैंकर आता है और फिर टैंकर की मदद से पानी की टंकी को भरा जाता है। यह सिलसिला पिछले 15 दिनों से चल रहा है। इस पानी से सिर्फ नगर निगम टाउन हॉल की ही जरूरत पूरी नहीं हो रही, साथ में लगे कई दफ्तरों का काम भी इसी पानी से पूरा हो रहा है। टाउन हॉल के पीछे ही बिजली बिल जमा करने का काउंटर है। इसी परिसर में विनोद कैंटीन भी है। जिसकी भी पानी की जरूरत इसी भवन के छत पर मौजूद टंकियों से हो रही है।

बिलासपुर के इतिहास में ऐसा अभूतपूर्व सूखा किसी ने नहीं देखा था। नगर निगम के कर्ताधर्ताओं के भी हाथ पांव फूले हुए हैं ।जब खुद उनके कार्यालय में ही नलकूप सूख चुका हो तो वे किसी और से पानी के लिए क्या वायदा करें । अब तो इन्हें भी बरसात के मौसम का इंतजार है ।तभी जाकर शायद सूख चुके नलकूप में दोबारा पानी आए और फिर यहां के बोरवेल से ही छत पर लगी टंकियां भरे और यहां की पानी की जरूरत पूरी हो। फिलहाल तो नगर निगम टाउन हॉल को पंप हाउस के पानी टैंकरों का ही आसरा है ।जिस किसी ने भी चिराग तले अंधेरा का जो मुहावरा बनाया है, वह इन दिनों नगर निगम बिलासपुर पर क्या खूब बैठ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...