बिलासपुर

खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई…22 वाहन-मशीनें जब्त, खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर के निर्देश और उप संचालक खनिज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने लगातार छापेमार कार्रवाई करते हुए कुल 22 वाहन और मशीनें जब्त की हैं।

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अवैध रेत, मिट्टी और मुरुम कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। खनिज विभाग द्वारा 4, 5 और 7 अप्रैल 2026 को जिले के रतखंडी, धुमा, मानिकपुर, लावर, राजपुर-केकती और बुतेना क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान सबसे बड़ी कार्रवाई रतखंडी क्षेत्र की अरपा नदी में सामने आई, जहां से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करते 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए। इसके अलावा धुमा-मानिकपुर क्षेत्र में खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 1 पोकलेन मशीन और 4 हाइवा जब्त किए गए।

इसी क्रम में लावर क्षेत्र से अवैध रेत परिवहन करते 1 हाइवा को पकड़ा गया, जबकि राजपुर-केकती क्षेत्र में अवैध मिट्टी उत्खनन करते 1 जेसीबी मशीन और 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। वहीं बुतेना क्षेत्र में मुरुम के अवैध उत्खनन पर भी विभाग ने सख्ती दिखाई और वहां से 1 जेसीबी वाहन जप्त किया गया। खनिज विभाग की इस बड़ी कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल गया है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन करने वालों को अब किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

विभाग ने सभी जब्त वाहनों और मशीनों को पुलिस चौकी बेलगहना तथा खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा है। प्रशासन की इस सख्ती से खनिज माफियाओं में बेचैनी बढ़ गई है। लंबे समय से अवैध उत्खनन और परिवहन में सक्रिय गिरोहों पर यह कार्रवाई बड़ी चोट मानी जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...