बिलासपुर

प्रेमिका के सामने टोका तो लौटा चाकू लेकर…कारोबारी पर हमला कर हुआ फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिरगिट्टी क्षेत्र में एक स्टील कारोबारी पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 17 मई 2026 की है, जब बन्नाक चौक स्थित सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा पर एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी की जांघ में घुटने के ऊपर चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती स्टील में कार्यरत एक कर्मचारी को मालिक द्वारा रहने के लिए कमरा दिया गया था, जहां वह अपनी पत्नी के साथ रहता था। घटना वाले दिन कर्मचारी अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और कमरे की चाबी अपने एक दोस्त को दे गया था। बताया जा रहा है कि वह युवक अपनी प्रेमिका या मंगेतर को लेकर कमरे में आया हुआ था। इसी दौरान सरस्वती स्टील के मालिक गुड्डू मिश्रा वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को कमरे में इस तरह की गतिविधियां नहीं करने की बात कही। उस समय युवक वहां से चला गया, लेकिन अपनी प्रेमिका के सामने डांट पड़ने से वह नाराज हो गया। कुछ देर बाद युवक अपने साथियों के साथ वापस लौटा और चाचा दरवाजा खोलो कहकर दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही उसने गुड्डू मिश्रा पर चाकू से हमला कर दिया और साथियों के साथ फरार हो गया।
थाना सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध क्रमांक 363/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 333, 351(3), 118(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...