बिलासपुर

टांका और ब्लेड नामक आरोपियों का आतंक…पानी पाऊच नही लाने पर युवक से मारपीट, धारदार हथियार से वार,

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका चौकी अंतर्गत हरश्रृंगार कॉलोनी में मामूली बात को लेकर नशे में धुत दो युवकों द्वारा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 9 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। प्रार्थी सुजित कुमार साहू, निवासी अटल आवास राजकिशोर नगर हरश्रृंगार कॉलोनी, रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि देर रात वे अपने घर के नीचे खड़े थे, तभी इलाके के टांका और ब्लेड नामक युवक वहां पहुंचे और पानी पाउच लाने को कहा। सुजित द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। बताया गया कि आरोपियों ने हाथ-मुक्कों के साथ किसी नुकीली वस्तु से वार किया, जिससे सुजित के नाक और चेहरे पर चोट आई है। मामले की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 296, 3(5) और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...