जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा : खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….स्कार्पियो सहित 140 लीटर डीजल जब्त

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का 140 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन जब्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 12 लाख 13 हजार 20 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी विनोद कुमार, निवासी वार्ड क्रमांक 04 बुडगहन, थाना बलौदा, अपने 18 चक्का वाहन क्रमांक CG-12-BS-5883 में 27 जनवरी 2026 को दीपका (जिला कोरबा) से 200 लीटर डीजल भरवाकर कोयला लोड कर महावीर कोलवासरी, बलौदा की ओर जा रहा था। रात करीब 11 बजे चालक ने वाहन को कटरा जंगल के पास सड़क किनारे खड़ा कर विश्राम किया। देर रात करीब 1 से 1:30 बजे के बीच वाहन के पीछे आवाज सुनाई देने पर वह नीचे उतरा तो देखा कि तीन व्यक्ति एक सफेद स्कार्पियो वाहन खड़ी कर डीजल चोरी कर रहे थे। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 39/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना के आधार पर रजनीश रात्रे 24 वर्ष निवासी खिसोरा खमदाई पारा तथा जयनारायण कैवर्त 20 वर्ष निवासी बलौदा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक मनोहर सिन्हा, उप निरीक्षक सुनील टैगोर सहित पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर...