रतनपुर

थाने में बेकाबू हुआ कानून का रखवाला…फरियादी की एएसआई ने की पिटाई, एसएसपी ने किया सस्पेंड

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना परिसर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक एएसआई पर फरियादी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी विनोद कुमार जायसवाल 12 अप्रैल को अपने परिवाद की जांच की स्थिति जानने थाना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एएसआई दिनेश तिवारी से जांच जल्द पूरी करने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस बात पर एएसआई तिवारी अचानक भड़क गए और फरियादी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि एएसआई ने हाथ-मुक्कों से विनोद की जमकर पिटाई कर दी।

थाना परिसर में हुई इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को बिगड़ता देख अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह से शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एएसआई को निलंबित कर पुलिस लाइन अटैच कर दिया। वहीं 15 अप्रैल को रतनपुर थाने में पीड़ित की शिकायत पर एएसआई के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...