मल्हार

खड़ी ट्रक में जा घुसी बाइक..युवक की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत, मल्हार चौकी क्षेत्र के बकरकुदा की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा राइस मिल के पास खड़ी ट्रक से बाइक सवार के टकरा जाने से बाइक सवार की घटनास्थल में ही दर्दनाक मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मस्तूरी मरच्यूरी भेज आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बकरकुदा स्थित राइस मिल के सामने ट्रक क्र.CG 12 S 3183 अंधेरे में खड़ी हुई थी।

तभी रात 9,30 बजे के आसपास मस्तूरी तरफ से आ रहे बाइक सवार ने ट्रक को नही देख पाया और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया जिससे बाइक सवार की घटनास्थल में ही मौत हो गई। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान ग्राम चकरबेढा आवास पारा निवासी राजेश घृतलहरे पिता रामनाथ घृतलहरे उम्र 42 वर्ष के रूप में की गई है,

घटना के दौरान रोड में चल रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मस्तूरी मरच्यूरी भेज दिया है। जिसका पोस्टमार्टम कल बुधवार को होगा।

वही घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाकरित ट्रक को जप्त कर आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला,