बिलासपुर

पिकनिक मनाने गया युवक डूबा तालाब में…. दूसरे दिन एसडीआरएफ को मिला शव,

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ललहीखार स्थित गोइंदा तालाब में डूबे युवक का शव गुरुवार को दूसरे दिन एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार तिफरा निवासी मोनू ध्रुव उम्र 29 वर्ष बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सकरी क्षेत्र के ललहीखार पिकनिक मनाने गया था। दोपहर के समय सभी मित्र पास ही स्थित सलमपुर के गोइंदा तालाब के किनारे पहुंचे, जहां बर्तन धोने के दौरान मोनू नहाने के लिए तालाब में उतर गया। इसी दौरान तालाब की गहराई का अंदाजा न होने से वह पानी में डूबने लगा। मौके पर मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह देखते ही देखते पानी में समा गया और लापता हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शाम तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू रोकना पड़ा। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एसडीआरएफ की टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे गोताखोरों ने युवक का शव तालाब से बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...