रतनपुर

बिलासपुर बना गांजा तस्करी का कॉरिडोर….रतनपुर पुलिस की घेराबंदी में फंसा एक आरोपी, 1.22 करोड़ का 245 किलो गांजा जब्त,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले में मादक पदार्थों की तस्करी लगातार बढ़ती नजर आ रही है और बिलासपुर क्षेत्र अब तस्करों के लिए एक बड़े ट्रांजिट रूट के रूप में उभर रहा है। इसी कड़ी में थाना रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 245 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 करोड़ 22 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक मारुति अर्टिगा कार कीमत करीब 8 लाख रुपये भी जब्त की गई है। कुल जब्ती की कीमत 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कटघोरा की ओर से मरवाही मार्ग होते हुए एक अर्टिगा वाहन CG 04QD 7255 में भारी मात्रा में गांजा मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में टीम गठित कर नेशनल हाईवे नवापारा चौक भेडीमुंडा के पास घेराबंदी की गई।

जैसे ही संदिग्ध वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई, उसमें छिपाकर रखा गया 245 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके पर ही आरोपी अमित कुमार केवट 33 वर्ष निवासी भुतहीटोला थाना बुढार जिला शहडोल (मध्यप्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ थाना रतनपुर में नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।गौरतलब है कि बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र तस्करों के लिए सुरक्षित और सुगम मार्ग बनता जा रहा है, जहां से बड़े पैमाने पर गांजा की सप्लाई अन्य राज्यों में की जा रही है। इस कार्रवाई को तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी रतनपुर प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन, निरीक्षक अनिल अग्रवाल, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, कमलेश बंजारे, प्रधान आरक्षक सैय्यद अकबर अली सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
1.60 करोड़ की जमीन का सौदा निकला फर्जी! 7 लाख लेकर किया धोखा, दो पर एफआईआर दर्ज ATM में मदद के बहाने 40 हजार की ठगी... पिन देखकर बदला कार्ड, कुछ ही मिनटों में खाते से उड़ाई रकम पचपेड़ी में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी-जेवरात पार, लगातार हो रही चोरियों... जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को रौंदा, भाई-बहन की मौके पर दर्दनाक मौत हर घर तिरंगा अभियान: शहीद दीपक उपाध्याय के परिजनों का सम्मान, तिरंगा वीरों के बलिदान और राष्ट्रगौरव ... 100 CCTV फुटेज से खुला 'मंदिर चोर गैंग' का राज...16.60 लाख की चोरी का पूरा माल बरामद बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर...