कोरबा

बेवजह मारपीट और विवाद से परेशान व्यक्ति ने गला दबाकर की थी हत्या….अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – आपसी विवाद के बाद आवेश में आकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से ही अपना भेष बदल कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश का रहा था। लेकिन दीपका पुलिस के सूचना तंत्र से आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया है। मिली जानकारी के अनुसार 3 दिसंबर की सुबह दीपका बस स्टैंड के पास स्थित वाटर एटीएम के पीछे एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी प्रारंभिक सूचना दुकान संचालक उसरवर्षा ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि घटना दिनांक से ही एक व्यक्ति अपना हुलिया बदल लिया है और अपने घर भी नहीं आ रहा है। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही प्रगति नगर झोपड़पट्टी निवासी आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहा पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करने कि कोशिश करता रहा। लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना की रात मृतक निकोलस टोप्पो से सामुदायिक भवन के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मृतक नशे की हालत में था और दुकान के पास उसे रोक कर मारपीट करने लगा तो गुस्से में आकर दुकान के पीछे ईट के पास पटक कर लात और ईट से मार कर गंभीर चोट पहुंचाया फिर गला दबाकर मार डाला। जिसके बाद आरोपी चंदन बाल्मिक (बैरीसार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...