बिलासपुर

लेबर दिलाने के बहाने ठेकेदारों को बनाया निशाना…. कोनी में दो वारदातों में 80 हजार की लूट,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के कोनी थाना क्षेत्र में लेबर दिलाने के नाम पर ठेकेदारों से लूट की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। अलग-अलग राज्यों से आए दो ठेकेदारों को आरोपियों ने सुनसान स्थान पर ले जाकर मारपीट की धमकी देते हुए नगदी रकम और सामान लूट लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना में प्रार्थी दशरथ कुमार द्विवेदी 39 वर्ष निवासी पन्ना (मध्यप्रदेश) हाल मुकाम कटनी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह छत सेंटरिंग का कार्य करता है। 14 अप्रैल को उसे मोबाइल पर मजदूर उपलब्ध कराने का झांसा दिया गया। 15 अप्रैल को बिलासपुर पहुंचने पर आरोपी बीरू, मनोज और प्रकाश उसे कोनी स्थित अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के पास सुनसान जगह पर ले गए। वहां मजदूरों के खर्च के नाम पर 35 हजार रुपये मांगे गए। रकम निकालते ही आरोपियों ने मारपीट की धमकी देकर नगदी लूट ली और फरार हो गए। इससे पहले वह 6 हजार रुपये ऑनलाइन भी दे चुका था। दूसरी घटना में सुनील कुमार यादव 32 वर्ष, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 अप्रैल को उसे भी मजदूर उपलब्ध कराने के बहाने कोनी बुलाया गया। पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास आरोपियों अभय सिंह उईके, प्रकाश, मनोज और अन्य ने उसे सुनसान जगह पर ले जाकर बैग लूट लिया। बैग में 45 हजार रुपये नगद, चेकबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज रखे थे। दोनों मामलों में पुलिस ने धारा 3(5) एवं 309(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...