बिलासपुर

VIDEO: मंदिर से लौट रही महिला को 2 अज्ञात युवकों ने दिया झांसा… मंगलसूत्र, टॉप्स, अंगूठी सहित 6 तोले सोने की ठगी..तोरवा थाना क्षेत्र की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बुधवार की सुबह मंदिर से लौट रही एक महिला को 2 युवकों ने बात करते हुए अपने झांसे में लिया और पहने गहनों को उतरवा कर लेकर फरार हो गए। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के पावर हाउस चौक की है। मिली जानकारी के अनुसार पुराना पावर हाउस निवासी प्रार्थिया रूपा चावड़ा पति योगेश चावड़ा उम्र 52 वर्ष बुधवार की सुबह पास ही शिव मंदिर पूजा करने गई थी, जो 8 बजे करीब वापस घर लौट रही थी, तभी शारदा मेडिकल स्टोर के पास एक अज्ञात युवक ने उन्हें रोका और उनके घर परिवार के बारे में बात करने लगा,

इसी दौरान दूसरा युवक भी पीछे से आया और दोनों युवकों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया, फिर उनके गले मे पहने मंगलसूत्र, टॉप्स और अंगूठी को उतरवाकर पूजा के लोटे में डालकर उन्हें 51 कदम आगे चलने के लिए बोले, जब प्रार्थिया आगे जाकर वापस देखी तो दोनों आरोपी लगभग 6 तोले सोने के मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और अंगूठी को लेकर फरार हो गए थे। प्रार्थिया अपने घर पहुँचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तोरवा थाने में की है, जिस पर पुलिस अपनी जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...