बिलासपुर

बिलासपुर: बारात जा रही स्कॉर्पियो पलटी… दूल्हे समेत कई बाराती घायल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ बारात लेकर जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में दूल्हे सहित कई बाराती घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई और सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार जिले के ग्राम रामपुर से एक बारात मुंगेली के पथरिया (सिलतरा) जा रही थी। जैसे ही बारातियों से भरी स्कॉर्पियो बिल्हा थाना क्षेत्र के बरतोरी के पास पहुँची, अचानक वाहन का टायर फट गया। टायर ब्लास्ट होते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सीधे एक पेड़ से जा टकराई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में दूल्हा संजय जांगड़े भी सवार थे। दुर्घटना होते ही पीछे से आ रहे अन्य बारातियों और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई। ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे दूल्हे और अन्य घायलों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति अब सामान्य है। दूल्हा संजय जांगड़े को प्राथमिक उपचार और डॉक्टरी जांच के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। खुशियों के माहौल में अचानक हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई थी, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...